बारिश से भीगा क्रय केंद्रों में किसानों का हजारों कुंतल धान किसानों ने तौल न होने पर लापरवाही का लगाया आरोप पानी से बचाने को धान वापस ले जा रहे किसान फतेहपुर जिले में बीती रात करीब दो बजे से बेमौसम बरसात हो रही है जिसके कारण क्रय केंद्रों में तौल के लिए रखा किसानों का धान बारिश के पानी में भीग गया।जिले के असोथर कस्बे में मंडी समिति में धान तौल के लिए 6 क्रय केंद्र बनाए गए।जहां पर एक नवंबर से लेकर अबतक 340 कुंतल धान की सरकारी खरीद किया गया। किसान अन्नू सिंह निवासी जरौली ने आरोप लगाया कि जब करीब 150 कुंतल धान तौल के रखा है लेकिन एसएमआई ने तौल नही कराया।बारिश के कारण 40 प्रतिशत धान पानी में भीग गया। किसान मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिनों से धान तौल के लिए सरकारी मंडी में पड़ा है पति का पैर भी टूट गया।रात में बारिश के कारण करीब 20 कुंतल धान भीग गया है।किसानी करके हम लोग परिवार चलाते हैं जब धान ही नही खरीदा जा रहा है तो हम अपना धान बापस लेकर जा रहे है। मंडी समिति में बारिश के पानी के बीच किसान धान को सुरक्षित करने की व्यवस्था में खुद लगे रहे लेकिन विपरण विभाग या क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने धान को बचाने की कोई व्यवस्था नही किया।जिसको लेकर किसानों में काफी नाराजगी देखने को मिली है।