लोकतंत्र रक्षक का निधन,अंतेष्ठि पर गारद पुलिस टीम ने दी सलामी। धाता थाना क्षेत्र के बेलाईं गांव निवासी लोक तंत्र रक्षक बनवारी लाल सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिनकी अंत्येष्टि आज उनके पैतृक गांव में कर दी गई। अंत्येष्टि के समय फतेहपुर से पहुंची गारद पुलिस ने सलामी दी मौके पर धाता थानाध्यक्ष वृंदावन राय व पुलिस बल तथा खागा नायब तहसील पीयूष कुमार सिंह मौजूद रहे। धाता थाना क्षेत्र के बेलाईं गांव निवासी लोक तंत्र रक्षक बनवारी लाल सिंह (80) पुत्र अमृतलाल सिंह को लगभग 15 दिन पूर्व दिल का दौरा पड़ा था इसके बाद उन्हें इलाज हेतु प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया लेकिन अचानक बीती रात उनका देहावसान हो गया। बताते चलें कि स्वर्गीय बनवारी लाल सिंह कांग्रेस शासन काल में आपातकाल ( इमरजेंसी) में जेल गए थे। बाद में इन्हें लोक तंत्र रक्षक का दर्जा दिया गया था। देहवासन की सूचना प्रशासन को दी गई इसके बाद खागा से नायब तहसीलदार पीयूष कुमार सिंह, फतेहपुर से गारद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सलामी दी साथ ही धाता थानाध्यक्ष वृंदावन राय, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।