मंडी में आज फलों का भाव

मंडी में आज का सब्जी का भाव

 भाटपार रानी,देवरिया । विद्युत बकाया बिल भुगतान हेतु एक मुस्त समाधान योजना ओटीएस अंतर्गत बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र भाटपार रानी के बिल काउंटर पर भीड़ उमड़ पड़ी थी ।परंतु सर्वर पूरे दिन फेल रहा। इससे विद्युत उपभोक्ता कतार लगाकर पूरे दिन परेशान रहे।  समस्त विद्युत भार के घरेलू , वाणिज्यिक , निजी नल कूप , निजी संस्थान और औद्योगिक श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार ने 8 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक एक मुफ्त समाधान योजना ओटीएस की घोषणा की है । सर्वर फेल होने के कारण पूरे दिन काउंटर पर उपभोक्ता कतार लगाकर खड़े रहे । क्षेत्र से काउंटर पर आए रेनू बरनवाल भाटपार रानी , दीपक तिवारी बलुआ अफगान , दुर्गेश पुरैना , शैलेश रावत भुड़वार , आकाश गुप्ता प्रतापपुर , आदि ने बताया कि वह ओटीएस योजना अंतर्गत विद्युत बकाया बिल जमा करने हेतु प्रक्रिया पूरी करने के बाद काउंटर पर सुबह 10:00 बजे से खड़े हैं । आए दिन सर्वर फेल रहता है । आज भी सर्वर फेल होने से जमा नहीं हो पा रहा है।  एसडीओ कामतानाथ पांडेय ने बताया कि सर्वर फेल है । चालू होने पर जमा हो जायेगा।

नेहरु युवा केंद्र देवरिया के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संविधान दिवस के उपलक्ष में भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शिवम् मिश्रा (पिपरा), द्वितीय स्थान प्रदीप कुमार रंजन ( चकरा), तृतीय स्थान कृष यादव रहे l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषि कुमार रानू,विशिष्ठ अतिथि शिवम पांडे और आयोजक वालेंटियर राहुल मल्ल रहे। इस दौरान ब्रह्मानंद गिरी, सोनु यादव, जितेंद्र यादव, दीपक प्रजापति अन्य लोग उपस्थित रहे।

समितियों पर डीएपी नहीं मिलने किसानों हो रहे परेशान क्षेत्र के किसान समितियां पर डीएपी नहीं मिलने से रवि फसल की बुआई प्रभावित हो सकती है। समितियां पर पहुंचने के बाद किसानों को निराशा मिल रही है । डीएपी मिलने की सूचना पर समितियां पर किसानों की भारी भीड़ जमा हो जा रही है। किसानों को चिंता है कि समय से डीएपी उपलब्ध नहीं हुआ तो गेहूं फसल की बुवाई प्रभावित हो सकती है। क्षेत्र की अधिकांश साधन सहकारी समितियां बकाया में बंद है। जिन समितियां पर उर्वरक उपलब्ध है वहां किसानों की भारी भीड़ जमा हो जा रही है। ऐसा ही दृश्य जब सतरांव में डीएपी के लिए साधन सहकारी समिति पर दिखा। किसानों को मांग के अनुसार डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। डीएपी उपलब्ध होने की सूचना पर किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसानों को मांग के अनुरूप डीएपी नहीं मिल पाया। जिस अधिकांश किसान वापस लौट गए। सतरांव में अब तक 900 बोरी डीएपी किसानों में वितरित हो चुकी है। अभी भी 1000 से अधिक बोरी डीएपी की आवश्यकता है। कसिली, मौना,टीकर समिति के बंद होने के कारण सतरांव की समिति पर आए दिन भरी भीड़ देखने को मिल रही है । यूरिया की कमी नहीं है। क्षेत्र के किसानों गडौना के शिवम पांडे, सुकरौली के हंटर यादव,देऊबारी के धर्मेन्द्र उपाध्याय,मरकड़ा के मनोज मिश्रा ने बताया कि 10 बोरी डीएपी की आवश्यकता है और सिर्फ दो बोरी ही डीएपी मिला है। समय रहते डीएपी नहीं मिला तो गेहूं की बुआई प्रभावित हो सकता है। अधिकांश समितियां का यही हाल है। जिस समिति से भी डीएपी मिलने की सूचना मिलती है, किसानों को लम्बी लाइन लगानी पड़ रही हैं।मरकड़ा के अध्यक्ष सनी मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां साधन सहकारी समिति के बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुका हैं। एक बार में 300बोरी आया था अभी 800बोरी की जरूरत है।

देवरिया: राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत लाखों रुपए की पेयजल योजना के तहत ग्राम पंचायत कोड़रा में दशकों पूर्व से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया हैं।लेकिन आजतक इस टंकी के सूखे रहने से ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध जल नही मिला।मजबूरन ग्रामीण खरीदे हुए पानी से अपनी प्यास बुझाते है।वही कुछ ग्रामीण आज भी अशुद्ध जल पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत हैं की शुद्ध जल पीने से अक्सर हम लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। जिस पर कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

देवरिया: सुरक्षा के लिए बनाए गए रेलवे फाटक की अहमियत को दरकिनार कर लोग फाटक बंद होने के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर दुपहिया वाहन को फाटक पार करा रहे हैं। इन लोगों को न अपनी जान की परवाह है और न ही पुलिस का डर। भाटपार रानी नगर के बेलपार ढाले पर आए दिन इस प्रकार का माजरा देखने को मिलता है। रेलवे के कर्मचारी रेल आने पर फाटक को बंद तो कर देते है। लेकिन दोपहिया वाहन जल्दबाजी में अपनी जान को जोखिम में डालकर बंद फाटक के नीचे से रेलवे लाइन पार करने से बाज नहीं आते। लोग अपनी जान व नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी भय के बंद फाटक को पार करते रहते है।

देवरिया: भाटपार रानी थाना क्षेत्र जो यूपी बिहार की सीमा से जुड़ा हुआ थाना क्षेत्र है। इस क्षेत्र में जब से बिहार में शराब बंदी हुई है तब से पड़ोसी प्रांत बिहार के भी शराबी लोग यूपी में प्रवेश कर शराब भट्ठियों से शराब खरीद कर पीते हुए दिखते हैं। यही स्थिति उनके लिए प्राणघातक साबित हो रही है। बात करें एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक चालक की तो भाटपार रानी-फुलवरिया मार्ग पर सेंट जेवियर्स स्कूल के निकट शराब के नशे में धूत अपांची सवार बाइक चालक बाइक स्टंट करते हुए जा रहा था! की अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिसके चलते जहां एक तरफ बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई तो वहीं युवक भी बुरी तरीक़े से जख्मी हो गया।मौके की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने जख्मी हुए युवक को पीएचसी भाटपार रानी पहुंचाया और प्राथमिक उपचार कराते हुए क्षतिगस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष भाटपार रानी दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है।

सीधी मंडल ट्रायल से चुनेंगे फाइनल टीम

पाक्सो से संबंधित मामलों में विधिक सहायता की जानकारी दी गई