कांग्रेसियों ने मनाया मदनमोहन मालवीय की जयंती देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष,भारत रत्न मदनमोहन मालवीय की जयंती सोमवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता,मदन मोहन मालवीय जी इस समय के युग पुरुष थे। वे भारत के पहले व अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना के उपाधि से नवाजा गया।वकालत, समाज सुधार, पत्रकारिता व मातृ भाषा के लिए इनका सम्पूर्ण जीवन समर्पित रहा।मालवीय जी सत्य, ब्रम्हचर्य, व्यायाम, आत्म त्याग व देश भक्ति में के प्रतिमूर्ति थे।आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज के बेहतर शिक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उनके नीतियों व सिद्धांतो पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को दीनानाथ भारती,आनंद देव गिरि चुन्नु,दीनदयाल यादव, नीलेश मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी, रामप्रवेश सिंह,रामअशीष साहनी,वीरेन्द्र तिवारी,प्रेमलाल भारती, सुनील मणि, बदरे आलम,आनंद शंकर,मनोज मणि,राजेश सिंह, शिवशंकर सिंह, ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी,जुलेखा खातून, अशोक गौंड, चंद्रिका यादव,सच्चिदानंद मिश्र, विनोद दूबे, संदीप पांडेय,रीता देवी,रविन्द्र मल्ल आदि प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।
उत्तरप्रदेश राज्य के देओरीअ जिले के भाटपार रानी देवरिया स्थानीय विकास खंड के छोटका गांव के ग्राम पंचायत सचिवालय पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम पंचायत सचिवालय पर चौपाल लगा। इस दौरान ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चाएं की गई।इस दौरान अपने संबोधन में ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव,कामरेड साधुशरण कुशवाहा ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए सबसे बड़ी समस्या गांव में कम हुए साफ़ सफ़ाई व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा समय से सामानों को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मी हुआ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए आगे से पुनः शिकायत नहीं पाए जाने की बात कही। इस दौरान गांव के अमित राज चौरसियां,लीलावती देवी,सतीश यादव,धीरज,भीम सिंह मौर्य आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
भाटपार रानी,देवरिया: स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न इंग्लिश मीडियम के विद्यालयों में 25 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाले क्रिसमस डे (बड़ा दिन) के अवसर पर इस बार भी क्रिसमस डे मनाए जाने को लेकर जोरो से तैयारी चल रही है।यह क्रिसमस डे 25 दिसंबर दिन सोमवार को क्षेत्र के सेंट जोसेफ,सेंट जेवियर्स सहित अन्य दर्जनों इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में मनाया जाएगा।विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करने की तैयारी बच्चों के द्वारा जोरों-शोरों से चल रही है। जिसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है।
भाटपार रानी,देवरिया: गांव स्तर पर यूपी पुलिस के आंख-कान चौकीदारों को अब रात में गश्ती के दौरान अब किसी प्रकार की दिक्कत नही होगी।इसके लिए श्रीरामपुर पुलिस ने चौकीदारों को लाल सांफा,साइकिल व टॉर्च के साथ लाठी देकर सम्मानित किया। इसके लिए श्रीरामपुर थानाक्षेत्र में दर्जनों गांवों के चौकीदारों को चयनित किया गया था। गांव के सूचनाओं को थाने तक पहुंचाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को बतौर चौकीदार रखा जाता हैं। यह व्यवस्था लंबे समय के शासन काल से चला आ रहा हैं।इधर कुछ समय से जिम्मेदारों की उदासीनता से चौकीदारों की सक्रियता कम हो गई थी। ऐसे में पुलिस अधिकारी उनकों पुनः सक्रिय करने में जुट गए हैं।श्रीरामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर के हाथों देहात क्षेत्र के चौकीदार संतोष कुमार तिवारी,राजेंद्र प्रसाद,बब्बन यादव,पशुराम सहित अन्य दर्जनों चौकीदारों को लाल सांफा व अन्य सामानों को देकर उन्हें सम्मानित किया गया।इस दौरान दीवान व एसआई राधेश्याम सहित अन्य पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।
भाटपार रानी,देवरिया। नगर के वार्ड नंबर 10 की महिला माला देवी ने शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग एवं मानव अधिकार आयोग को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनके पति सुनील जायसवाल नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे हैं तथा एक सामाजिक व्यक्ति हैं। स्थानीय पुलिस ने फर्जी ढंग से उन्हें गैंगस्टर एक्ट में फंसा दिया है। जबकि उनके विरुद्ध मात्र एक मुकदमा थाने में दर्ज है।
भाटपार रानी,देवरिया: लार विकास खंड के सोशल ब्लाक कोऑर्डिनेटर धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोशल ऑडिट सदस्यों द्वारा दिसंबर महीने तक के हुए मनरेगा व ग्राम आवास योजना के विकास कार्यों की जांच को लेकर विकास खंड के रतनपुरा गांव में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य व सोशल ऑडिट सदस्य बृजेश कुमार यादव ने बैठक की। बैठक में गांव के सभी विकास कार्य पूर्ण पाए गए इस दौरान मनरेगा श्रमिकों ने भी अपने द्वारा गांव में मनरेगा कार्य की सूची द्वारा कच्चें सड़कों के बेहतर निर्माण कराए जाने की बात कही।
भाटपार रानी,देवरिया: स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्रभावती महाविद्यालय खरवनियां नवीन के प्रबंधक नंदलाल जायसवाल के द्वारा 14वें वार्षिक प्रतिभा सम्मान, गरीबों में कंबल बितरण एवं सांस्कृतिक समारोह 10:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो चरणां में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण के मुख्य अतिथि-सुधीर गर्ग (अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश), कार्यक्रम के अध्यक्ष-जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि डीएम देवरिया अखंड प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि एसपी देवरिया संकल्प शर्मा की गरिमा में उपस्थिति में प्रारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता सर्वेशचंद्र तिवारी ने किया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कुश्ती प्रतियोगिता को देखकर समस्त श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा समस्त अतिथियां का स्वागत गिफ्ट देते हुए अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस दौरान ठंड को देखते हुए दो हजार से अधिक गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान हृदयानंद पांडेय,अमित कुमार कुमार सिंह,अंशु तिवारी, अवधेश कुशवाहा, कृष्नमोहन पांडेय,रामप्रवेश साहनी,विनय पांडेय,दिप्पू पासवान,जोगिंद्र यादव,आशुतोष सिंह,दुर्गा मद्धेशिया,तारकेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
प्रार्थना सभा में अध्यापकों में मारपीट,तीन शिक्षक हिरासत में स्कूल बना अखाडा,भयभीत हुए नौनिहाल भाटपार रानी,देवरिया। लार थाना क्षेत्र के धरहरा में शनिवार को स्कूली बच्चों के सामने शिक्षकों में मारपीट हो गयी। प्रार्थना सभा में वन्दे मातरम को लेकर पहले दो अध्यापक आपस में भिड़े गए। उसके बाद शिक्षकों में दो गुट हो गया और प्रार्थना सभा में ही दो शिक्षक गुटों में लात मुक्का चलने लगा। छोटे बच्चे अध्यापकों की मार पीट देखकर डर गए। दो बच्चे इतने भयभीत हुए कि उनकी हालत खराब हो गई। परिजन उन्हें दिखाने के लिये अस्पताल लेकर चले गए। घटना की जानकारी लार पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते कई शिक्षक भाग गये। पुलिस ने तीन शिक्षकों को हिरासत में लेकर लार थाने चली गयी। ग्राम प्रधान प्रभु साहनी के अनुसार स्कूल में कुल 9 शिक्षक हैं। सुबह की प्रार्थना में वन्दे मातरम हम बोलेंगे, हम बोलेंगे, इसी बात को लेकर पहले दो शिक्षक आपस में भिड़े, फिर अध्यापकों में दो गुट हो गया और शिक्षा मंदिर को मल्ल युद्ध का अखाड़ा बना दिया गया। स्कूल के बच्चे ड़र के भाग गए। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मौके पर लार के खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। विद्यालय का माहौल ख़राब करने वाले अध्यापक बख्से नहीं जाएंगे।
भाटपार रानी,देवरिया: क्षेत्र के बहियारी बघेल एवं सुकवा, भोपतपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा की सरकार में बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं संचालित की गई हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज से भाजपा नेताओं की हुई मुलाकात भाटपार रानी,देवरिया स्थानीय तहसील क्षेत्र के वी.के. आई कॉलेज के प्रबंधक व गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय भाजपा महामंत्री हरिचरन सिंह कुशवाहा के आवास पर देर शाम अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री राजन जी पहुंचे।जिनके द्वारा जनपद में हजारों रामभक्तो को श्रीराम कथा का जल्द ही रसपान कराया जायेगा। आपको बता दे की श्रीराजन जी महाराज के लाखों भक्त है जो बड़ी ही आस्था व लग्न से कथा का श्रवण करते है उसी भक्तों में के क्षेत्रीय भक्त चंद्रचूड़ तिवारी,सुरेश तिवारी,सुशील शाही,राजकुमार शाही,संतोष पटेल,अजय पांडेय,शशिरंजन तिवारी,विपुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
