Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के देओरीअ जिले केराहुल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की 8 करोड़ 61 लाख की लागत से देवरिया के सलेमपुर रेलवे स्टेशन का होगा सुंदरीकरण।
बिजली विभाग में सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है जो उपभोक्ता ओट्स नहीं कर है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं
सिंगल उसे प्लास्टिक 2018 से बना है लोग जागरूक हुए ना प्रशासन हो रहा है सख्त रोजाना जिले में 5 तन से अधिक पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं लोग
इस बार दिसंबर मां का अंतिम सट्टा विशेषज्ञों को हैरान कर रहा है दिन में तेज धूप के चलते लोग गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं वही रात में तापमान कम हो जा रहा है डॉक्टर मौसम में इस तरह के उतार चढ़ाव को सेहत के लिए खतरनाक बता रहे हैं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण यह स्थिति है कृषि विशेषज्ञों के अनुसार काम ठंड से मौसमी फसल प्रभावित होगी
भाटपार रानी,देवरिया: स्थानीय तहसील क्षेत्र के भटनी ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले मोतीपुर चौराहे पर दर्जनों युवाओं की मौजूदगी में एक जिम सेंटर का उद्घाटन हिंदूवादी नेता टार्जन यादव के हाथों सोमवार की देर शाम फीता काट कर किया गया। इस दौरान श्री यादव में अपने संबोधन में कहां की स्वास्थ्य सुरक्षा को बेहतर बनाएं रखने के लिए नियमित योगासन करें ताकि प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। जीम सेंटर के संचालक हरीश यादव ने दर्जनों युवाओं का योगाभ्यास के लिए नाम दर्ज करते हुए मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
भाटपार रानी,देवरिया: मिली जानकारी के मुताबिक बनकटा थाना पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी दीपक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनकटा थाना बनकटा , उप निरीक्षक रिजवान अली, उप निरीक्षक शशि नाथ गोस्वामी, द्वारा मय हमराह कांस्टेबल योगेंद्र यादव, प्रमोद यादव, जितेंद्र यादव, थाना बनकटा को जरिए मुखबिर सूचना मिली की दो लोग तस्करी की दारू ले कर जाने वाले हैं तत्काल सूचना मिलते ही बिना देर किए पुलिस द्वारा घेराबंदी कर ग्राम सोहनपुर टांडी टोला से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से एक अदद मारुति सुजुकी बैगन आर कार संख्या/ बीआर/ 29/ एसी/ 2487/ के साथ कुल 13 पेटी 8 पीएम फ्रूटी प्रत्येक पाउच का भार 180 एम एल , 06 पेटी ग्रीन लेवल, व्हिस्की प्रत्येक का वजन 180 एम एल, व 02 पेटी रायलस्टैग प्रत्येक बोतल 375 एम एल, व कुल 182 लीटर अवैध शराब बरामद किया। जिसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 218/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना बनकटा जनपद देवरिया पर कायम कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है बरामद सुदा दारू जिसकी कीमत एक लाख बीस हजार रूपए व बरामद किए गए वाहन की कीमत तीन लाख रूप आंकलन की गई है। कुल बरामदगी करीब चार लाख बीस हजार रुपए आंकलित की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सामने आए पते के मुताबिक विवेक कुमार यादव पुत्र सतेंद्र यादव निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बनकटा जिला देवरिया उम्र महज 20 वर्ष, जबकि दूसरे अभियुक्त का नाम प्रिंस यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम सोहनपुर टांडी टोला उम्र महज 19 वर्ष/ थाना बनकटा जिला देवरिया प्राप्त हुआ है। गिरफ्तारी/घटना स्थल ग्राम टांडी टोला दर्शाया/बताया गया है।
भाटपार रानी,देवरिया: क्षेत्र में गन्ना मूल्य के ₹500 के दर से अबिलंब भुगतान की मांग को लेकर 27 दिसम्बर को प्रतापपुर मिल गेट पर माकपा व किसान सभा की सभा होगी। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर माकपा व किसान सभा के नेताओं ने सोमवार को एक बाइक मार्च कर बौलिया पाण्डेय से शुरू करते हुए फफेलियां मोड़,सुन्दर पार,महुआवा ग्वाल, दासनरहिया,भटवलिया,अहिरौली,बनकटा ब्लाक से बतरौली में एक सभा कर समाप्त किया गया। इस बीच किसानों से सम्पर्क किया गया और उनकी समस्याएं सुनी गई जिनसे सभा में शामिल होने का भी अपील किया गया। जत्था मे किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड साधुशरण,माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव,चन्द्रभान सिंह,नथुनी कुशवाहा,बृजानन्द यादव,किताब यादव,मथुरा पूरी, बंस बहादूर यादव,पहवारी सिंह,रमाशंकर कश्यप आदि मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि किसान सभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों को रखेंगे। बिजली के निजीकरण और नलकूपों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
देवरिया। नगर पालिका गौरा बरहज स्थित श्री कृष्णा इंटरमीडिएट कॉलेज आश्रम बरहज के मैदान में संकल्प भारत यात्रा संकल्प भारत का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा शाका बाबा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे ने कहा कि भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित भारत के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है यह योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद कटिबंध है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशु विभाग के डॉक्टर अशोक कुमार पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित पशुओं के लिए सरकार द्वारा दवा आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार में योगी जी द्वारा हर क्षेत्र में विकास का आयाम स्थापित हो रहा है बरहज नगर पालिका में प्रधानमंत्री मोदी के आवास योजना का लाभ अधिकांश लोगों को मिल चुका है क्षेत्र का विस्तार हुआ है जो लोग बचे हुए हैं उनको भी आवास उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है छोटे-मोटे व्यवसाईयों के लिए 10000 तक के ऋण भी नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं मोदी एवं योगी की डबल इंजन की सरकार द्वारा से देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। श्वेता जायसवाल ने कहा कि हाथ से हाथ मिलाइए, भारत को मजबूत बनाईये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा शाका बाबा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है 2047 तक संपूर्ण भारत विकास का एक नया आयाम लिखेगा मोदी और योगी जी की योजनाओं का लाभ समाज के सबसे निचले तपके के व्यक्ति को मिल रहा है सरकार की सारी योजनाएं गरीबों असहायो कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार का खजाना खुला हुआ है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेयदास ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में विकास कार्य चल रहा है जो प्रतीक गरीबों तक सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो ,आयुष्मान कार्ड हो ,उज्जवला गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए ऋण उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य संबंधी सेवा ,एवं रोजगार संबंधी योजनाएं चलाई जा रही हैं ।जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उत्तम नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उज्जवला गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री ऋण योजना का लाभ मंच पर लाभार्थियों को दिया गया। काकार्यक्रम में रोजगार पीएम योजना, आवास योजना ,ब्लॉक स्वास्थ्य मेला ,पशुपालन विभाग, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य विभाग ,बाल पुष्टाहार विभाग ,के साथ-साथ अन्य कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे नगर पालिका के मनोज गुप्ता श्रवण कुमार रामशरण विश्राम राजेश जायसवाल आनंद सिंह महेश यादव रतन वर्मा संपूर्णानंद सहित समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शंभू दयाल भारती ने किया।
