सीडीओ ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

मतदान कर्मियों के डेटाबेस की फिडीग पूर्ण करने हेतु 5 जनवरी को होगी बैठक

भाटपार रानी,देवरिया। परिवहन नियमों को दरकिनार कर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तमाम लोग नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह राजनीतिक दलों व विभागों के नाम लिखे होते हैं। अफसरों की उदासीनता की वजह से चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। प्लेट पर किसी प्रकार की कोई डिजाइन न होकर केवल स्पष्ट निर्धारित आकार में सामान्य तरीके से नंबर लिखे होने चाहिए। परंतु देवरिया जनपद में चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों पर तो प्लेट पर लिखे नंबर भी स्पष्ट तरीके से नहीं लिखे होते हैं। कई वाहनों के नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे रहते हैं। कई तो सड़क पर बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर सवार लोग जांच के दौरान राजनीतिक पार्टी व विभागीय कर्मचारी होने का रौब भी दिखाते हैं। अधिकांश वाहनों पर तो नंबर इतने स्टाइलिश तरह से लिखे होते हैं कि कोई नंबर ही नहीं समझ पाता है। वहीं कई वाहनों पर नंबर प्लेट भी अलग तरह के डिजाइन के लगे होते हैं। किसी वाहन का नंबर प्लेट चमकदार तो किसी की छोटे साइज व अन्य डिजाइनों में लगे होते हैं। इसके चलते प्लेटों पर लिखे नंबर स्पष्ट ही नहीं होते।

भाटपार रानी,देवरिया। देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। छात्र को गंभीर हालत में देवरिया मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने छात्र को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । आपको बता दे की वहीं घटना की सूचना मिलते ही।जब पीड़ित के परिजन पीएचसी भाटपार रानी लेकर पहुंचे तो गोलीकांड के पीड़ित की जान जाने की स्थिति बनी हुई थी जिसको देखते ही स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका एंबुलेंस यूपी 32 एजी 0183 के चालक पवन सिंह व एमटी अखिलेश कुमार की रही। एंबुलेंस चालक पवन सिंह ने बताया की उक्त घटना से जुड़े मरीज हम लोगों को समय बुधवार देर शाम 8:56 पीएम में मिला जिसे हम लोगों ने संघर्ष करते हुए पीड़ित को जिला अस्पताल 9:51 पीएम के समय पर पहुंचा दिए। जिसका वर्तमान में ईलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जिसकी जान इस समय खतरे से बाहर है।

भाटपार रानी,देवरिया। बुधवार को तहसील क्षेत्र के भिंगारी बाजार स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में क्षेत्र के पूर्व विधायक व किसान नेता स्वर्गीय योगेंद्र सिंह सेंगर की सातवीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।इस दौरान वक्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने उनके योगदान की चर्चा करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पधारे पूर्व विधायक व सपा नेता डॉ आशुतोष उपाध्याय बबलू ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. सेंगर गरीबों के मसीहा थे। उन्होने किसानों एवं असहायों की लड़ाई आजीवन लड़ीं। केन्द्र व प्रदेश सरकार को किसान व गरीब विरोधी सरकार बताया।उन्होंने कहा कि स्व. सेंगर का मेरे पिता से गहरा नाता था। वें लोग एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ होते थे। वे संघर्षो के उपज थे। समारोह के आयोजक सूरज सिंह सेंगर आगंतुकों का आभार व्यक्त कर भावुक हो उठें। डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि स्व सेंगर सच्चे जन नेता थे। वे आजीवन क्षेत्र के दबे- कुचले, गरीबों, असहायों, किसानों व मजदूरों के लिए संघर्ष किया । उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, एडवोकेट सूरज शाही, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, श्यामदेव यादव,विकास सिंह बघेल छोटे, अमला सिंह, मोनू सिंह, भानु प्रताप सिंह, बटर सिंह, सुनील सिंह, राम भरोसा कुशवाहा, पिंटू सिंह, अमित सिंह बबलू, अंकुश शाही, उमेश सिंह, अवधेश सिंह, युवराज सिंह, पीयूष यादव, संदीप यादव, ओंकार सिंह,आनंद प्रताप शाही,महफूज आलम, हिमांशु कुशवाहा, ललित सिंह, समीर सिंह सेंगर,गोलू शाही, जुगनू सिंह, प्रधानाध्यापक सुनील यादव, ओंकार नाथ सिंह, अनिल सिंह बबलू डब्लू शाही किसान नेता राणा प्रताप सहित तमाम शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

भाटपार रानी,देवरिया।नगर के सेंट जोसेफ स्कूल के निकट प्रशासन की उपेक्षा के चलते राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खंडहर में तब्दील हो गया हैं। चिकित्सालय का भवन दशकों पुराना होने के कारण डॉक्टर भी चिकित्सालय में बैठने से डरते हैं। हल्की बारिश होने के बाद उसके प्रांगण में जलभराव हो जाता हैं। वहीं चिकित्सालय की बाउंड्री नहीं हो पाई है। भाटपार रानी नगर में स्थिति सेंट जोसेफ स्कूल के निकट कई दशक पुराने भवन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालित है। यहां से आस-पास के गांव भिंडा मिश्र,भरौली, बरईपार आदि गांव के ग्रामीण इसी अस्पताल पर निर्भर है।इस अस्पताल में आयुर्वेदिक दवाओं को भी रखने की उचित व्यवस्था नहीं है।अस्पताल की ऐसी स्थिति होने के बाद भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

भाटपार रानी,देवरिया:बनकटा थाना क्षेत्र इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। छात्र को गंभीर हालत में देवरिया मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने छात्र को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । वहीं घटना की सूचना मिलते ही। एसपी संकल्प शर्मा मेडिकल कालेज पहुंचे जहां उन्होंने घायल छात्र से बातचीत की उसके उपरांत मीडिया कर्मियों से बात बताया कि घटना बनकटा थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी गांव की है जहां धनंजय नाम के युवक जिसकी उम्र सोलह साल है । आपसी रंजिश में गोली लगी है। फिलहाल धनंजय की हालत स्थिर है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया जिले से आज के सब्जी भाव

भाटपार रानी,देवरिया। आंबेडकर विश्वविद्यालय फैजाबाद के एकलव्य स्टेडियम में हुई अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्राम मठदनउर तहसील भाटपार रानी की अर्चना यादव ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्होंने शाटपुट प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय बबलू, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र उपाध्याय,व्यास यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मण खरवार, कोच विपिन बिहारी चंद्र यादव,प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, वंदना यादव आदि ने बधाई दी है। अर्चना ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता व अपने कोच विपिन बिहारी चंद्र यादव को दिया है।