देवरिया जिले में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है सबसे ज्यादा लोग चिकित्सकों क्या पहुंच रहे हैं देवरिया मेडिकल कॉलेज में हर दिन 70 से 80 लोगबुखार सर्दी खांसी से पीड़ित आ रहे हैं या चिकित्सकों का कहना है कि इस ठंड में लोग गर्म कपड़े पहने और बुजुर्ग काम ही घर से बाहर निकले
महूआडीह में सराफा दुकान में नकब काट कर चोरी
समोगर व पकड़ी वीरभद्र गांव में मिले कई गरुड़ पक्षी
जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न
बैंक में रुपया निकालने गए बुजुर्ग की हुई मौत
सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ भाजपा नेता ब्रिजेश धर दुबे
भाटपार रानी,देवरिया: क्षेत्र के बंगरा बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 जनवरी को स्वंतंत्रता सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले के जन्मदिन पर भव्य किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया सदर सांसद डॉ० रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जिस समय यहां कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं थी उस समय लोग पैदल यात्रा कर अपना कार्य करते थे। खजड़ी वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत भी उन्हीं लोगों में थे जिन्होंने लोगों में स्वतंत्रता की अलख जगाई। विशिष्ट अतिथि समग्र विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज सरकार नारी को सशक्त करने में बढ़ावा दे रही है। धर्म जाति भेद भाव को मिटाकर गरीबों के सपनों को साकार कर रही है उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह सरकार किसानों,मजदूरों,महिलाओ,गरीबों, दलितों आदि सभी के लिए निरन्तर विकास कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष पं० गिरीश चंद्र तिवारी ने क्षेत्र से आए हुए सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सलेमपुर सांसद ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरे पिता जी ने भागवत भगत की मूर्ति सन् 2004 में स्थापित बंगरा बाजार में स्थापित किया था और प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन पर यहां किसान मेला लगता है। भाटपार रानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश की गरीब, किसान, मजदूर, मजलूम, दलितों के हित में कार्य कर रही है। भागवत भगत के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष लगने वाले मेले में किसानों के लिए हर समस्या की समाधान के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख सलेमपुर अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख बनकटा विंदा सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता दिलीप सिंह बघेल,धनंजय सिंह बघेल, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, पारसनाथ सिंह कुशवाहा, सच्चिदानंद शाही, सुशील शाही, महेंद्र सिंह, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, सुरेश तिवारी, नागेंद्र कुशवाहा,शशिरंजन तिवारी, बलबीर सिंह दादा,राजू पहाड़ी, रवि प्रकाश सिंह,व्यास यादव,घनश्याम सिंह,विनय गुप्ता, लोक गायक सुनील सनेही व मंच संचालक संतोष पटेल आदि मौजूद रहे।
पुलिस को चकमा देने में सफल रहे तीन शराब तस्कर
Transcript Unavailable.
नदी में गिरने से मछुआरे की हुई मौत पुलिस ने सव का कराया पोस्टमार्टम
