भाटपार रानी, देवरिया। कल 16 जनवरी दिन मंगलवार को लार क्षेत्र के कोहरा स्थित सर्वेश्व मंदिर परिसर में भाजपा की एक आवश्यक बैठक होगी। बैठक में माननीय सांसद जी, माननीय विधायिका जी, ब्लॉक प्रमुख लार एवं मण्डल के सम्मानित वर्तमान पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र संयोजक /प्रभारी, बूथ अध्यक्ष गण व साथ मे त्रिदेव गण, बूथों के प्रभारी गण, सभी पूर्व मण्डल अध्यक्ष गण, मण्डल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी गण एवं सभी मोर्चा के संयोजक गण पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य गण उपस्थित रहेंगे । उक्त आशय की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे ने दी है। उन्होंने लार क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों से अपील की है कि सभी साथी समय से उपस्थित हों।
