भाटपार रानी,देवरिया: स्थानीय नगर में रौनियार सेवा संघ की बैठक विश्राम जी रौनियार के आवास पर नगर रौनियार सेवा संघ के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रौनियार समाज के पुरोधा महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके एवं व्हाट्सएप सैंपल दीप प्रज्वलन करके विजय कुमार गुप्ता ने किया । तत्पश्चात डॉ. कन्हैया लाल गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। बैठक को संबोधित करते हुए विजय कुमार गुप्त ने कहा कि रौनियार समाज अब जागरूक हो गया है रौनियार समाज को भी राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। पूरा वैश्य समाज अब राजनीति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य हम व्यापारी बंधु ही कर रहे हैं। अगर कोई भी पार्टी चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो समाजवादी पार्टी हो या फिर बहुजन समाज पार्टी वैश्य समाज को जो भी पार्टी प्राथमिकता देगी पूरा वैश्य समाज उसके साथ है श्री गुप्त ने बैठक में आए सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए नगर रौनियार सेवा संघ के उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि अब हमें भी समय के साथ चलना होगा हम संगठित होंगे तो इसका लाभ भी हम सभी को मिलेगा आज के परिवेश में अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है इसके लिए हमें जागरुक होने की जरूरत है श्री गुप्त ने नव वर्ष की बधाई वहां उपस्थित सभी लोगों को दी। उक्त अवसर पर नगर रौनियार सेवा संघ के संरक्षक कृष्ण जी गुप्ता मदन जी रौनिया चंदन कुमार गुप्ता प्रमोद गुप्ता मनोज कुमार गुप्ता जितेंद्र गुप्ता सभासद राजेश गुप्ता क्रांति गुप्ता कन्हैया गुप्ता विजय गुप्ता भोला जी रौनियार श्रीनिवास गुप्ता प्रमोद गुप्ता राजेश गुप्ता अजीत गुप्ता विकास गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी लोगों ने भोजन ग्रहण किया कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों के प्रति विश्राम जी रौनियार ने आभार प्रकट किया।
