भाटपार रानी,देवरिया:क्षेत्र के महाईचपार के पूर्व ग्राम प्रधान रहे उमेश तिवारी ने जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़ा और गरीब महिलाओं व बुजुर्गों में कंबल वितरित किया।इससे ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत मिली। उमेश तिवारी ने कहां की हमेश गरीबों की मदद के लिए प्रयास किया जाता हैं। हम सभी को गरीबों व असहायों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान दर्जनों गरीब महिलाएं,बुजुर्ग लोग व ग्रामीण बच्चें मौके पर मौजूद रहे।
