भाटपार रानी,देवरिया। क्षेत्र के ग्राम महाईचपार में नववर्ष पर सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा। जिला पंचायत अध्यक्ष पं० गिरीशचंद्र तिवारी ने ग्रामीणों के साथ रथ का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, स्वस्थ्य शिविर, गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरण, आयुष्मान कार्ड योजना हेतु नामांकन आदि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पं० गिरीशचंद्र तिवारी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्यों आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बिना ग्रामीण क्षेत्र के विकास हुए विकसित भारत नहीं बन सकता है। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक प्राप्त करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र का विकास करने में केंद्र व प्रदेश सरकार जुटी हुई है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अमित सिंह बबलू, सर्वेश चंद्र तिवारी, अभिषेक जायसवाल, टाइगर सिंह, ग्राम प्रधान सतीश वर्मा, शिवशंभू पांडेय,ध्रुव कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
