Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बांसडीह-मनियर मार्ग पर आदर गांव के पास टेम्पो पलटने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। वहीं सभी के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की शाम बांसडीह चौराहे से सवारी लेकर टेम्पो मनियर की ओर जा रहा था। आदर गांव के पास सवारी उतारकर डुहीमुशी गांव की ओर जाने के लिए चालक टेम्पो मोड़ने लगा, तभी टेम्पो अंसतुलित होकर पलट गया। हादसे में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डुहीमुशी गांव निवासी 50 वर्षीय रमावती देवी की मौत हो गई, जबकि डुहीमुशी गांव के ही हृदयानंद साहनी (50), कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी चमेली देवी (45) व रेखा देवी (27) घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर निजी वाहन से घायलों को पीएचसी, फिर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात चमेली देवी व हृदयानंद साहनी की भी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गये। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।  वहीं, डुहीमुशी और चांदपुर गांव में शोक की लहर है। 

Transcript Unavailable.

सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को सभी बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के साथ नाम जोड़ने के साथ ही अधिक से अधिक मतदाता बनने की अपील की गई । इस दौरान उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्यक्रम में अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया। कहा कि क्षेत्र में निवास करने वाला एक भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग करने से वंचित न रह सके यह अभियान 9 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची का प्रसार प्रचार करने को कहा। बताया की गांव में स्थित राजनैतिक दल, प्रधान,पूर्व प्रधान से संपर्क कर मतदाता सूची को सही कर ले, सही आदमी का नाम मतदाता सूची से न कटे और ना ही किसी गलत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।साथ ही युवा मतदाता व महिला मतदाता का नाम जोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र नवानगर, रुद्रवार, कोथ, मलेजी , करमौता सहित दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.