बलिया से रोहतास, गया, औरंगाबाद, सासाराम, धनबाद, बोकारो, रांची, आसनसोल और कोलकाता जाने की दूरी कम होने वाली है। जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग सीधे जीटी रोड से जुड़ जाएगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बढ़ती ठंड के साथ बिजली आपूर्ति भी लडखडाना लगी है शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कटौती शुरू हो गई है। दिन हो या रात बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
Transcript Unavailable.
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए भूमि पूजन किया। मस्त ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों वंचितों को उनका हक देने के लिए कृत संकल्पित है। 318 लाभार्थियों का आवास का प्रमाण पत्र दिया गया।
Transcript Unavailable.
सिंगर और डांसर सपना चौधरी बलिया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पर बुधवार की दोपहर में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सीएमओ ने आपात कालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवा खाना, वार्ड, टीकाकरण, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों मौजूदगी की जांच करने के दौरान एक चतुर्थ कर्मचारी व एक वरिष्ठ सहायक गैरहाजिर मिले, जिन पर कार्यवाही की बात कही। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य संबंधित सवाल पूछे जाने पर न ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नहीं अन्य किसी कर्मचारी द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। जबकि एएनएम द्वारा दिए गए सही उत्तर पर मुख्य विकास अधिकारी संतुष्ट दिखें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था, टीकाकरण, आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी और उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन को तत्काल बनवाने के साथ ही जनरेटर खराब की जानकारी मिलते ही केंद्र प्रभारी से चार दिन के अंदर ठीक कराने का आदेश दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर पानी की आपूर्ति न होने की वजह से मरीजों में काफी परेशानी हो रही है। इसकी सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को तत्काल सप्लाई बहाल करने का आदेश दिया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी भी मरीज को समस्या होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी आपकी होगी। इस अवसर पर डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, डॉ आरके श्रीवास्तव आदि रहे।
Transcript Unavailable.
