भटनी और बिहार रेलखंड के बेल्थरा रोड कीड़िहरापुर क्षेत्र के बीच रेल दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए दव डाला रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 18 को बंद कर दिए जाने से दर्जनों गांव के हजारों लोगों का आवागमन ठप हो गया है। खास तौर पर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे ट्रैक पार करके छात्राएं अपने स्कूल को जा रही है।