खरीद- दरौली घाट के मध्य बने पीपा पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने सोमवार को फीता काटकर किया। पीपा पुल बन जाने से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया। पीपा पुल बन जाने उत्तर प्रदेश सीधे बिहार से जुड़ जाता हैं। लोगों को बिहार आने- जाने में कम समय के साथ आर्थिक बचत होती है। पूर्व में विधायक रहे जियाउद्दीन रिजवी के प्रयास से ही सपा सरकार में पीपा पुल बना था। अखिलेश यादव की सरकार में विधायक रहते हुए उन्होंने पक्का पुल स्वीकृत कराया तथा धन भी आवंटित कराया, जिससे पक्का पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।