नगर पालिका बलिया के विभिन्न वार्डों में लगभग दो करोड़ 53 लाख की लागत से 9 सीसी रोड और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य मुख्यमंत्री अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत डूडा की ओर से कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।