कृषि विभाग की ओर से संचालित कीटनाशी दुकानदारों को प्रशिक्षण देने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें वैसे दुकानदारों को शामिल किया जाएगा जो कीटनासिक प्रबंधन के लिए अनिवार्य योग्यता नहीं रखते हैं। विभाग की ओर से ऐसे 55 कीटनाशी लाइसेंस धारकों को चिन्हित किया गया है।