जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में मशीन तो लग गई है लेकिन लाइसेंस नहीं मिलने के कारण यूनिट शुरू नहीं हो पा रही है। 1 वर्ष से भवन शो पीस बना हुआ है। ब्लड सेपरेशन यूनिट मानकों पर खड़ा है या नहीं इसकी जांच के लिए केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम आकर स्थलीय मुलाना करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद दिल्ली से लाइसेंस मिलेगा।
