परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे। किसी प्रकार की आपदा आने पर छात्र एक-दूसरे की मदद करेंगे। इसके लिए स्कूलों का चयन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर एजेंसी का चयन किया जाएगा। यह एजेंसी सभी विद्यालयों में इस कार्यक्रम को लागू कराएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के 2249 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के तौर तरीके बताए जाएंगे। चयनितं एजेंसी जिले के प्रशिक्षकों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण देगी। वि प्रशिक्षित अध्यापक चयनित किए प गए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे।