शिक्षा क्षेत्र पंदह के बीईओ अनूप गुप्ता ने पत्र जारी कर सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दिया है। बीईओ ने कहा कि इससे कम उपस्थिति पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसी स्थिति में उनका वेतन भी बाधित किया जा सकता है। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अधिकांश विद्यालयों में नामांकन से सापेक्ष छात्र उपस्थिति काफी कम पाई जा रही है। लिहाजा उपस्थिति संख्या में सुधार करना है। बीईओ ने विद्यालय नहीं आने वाले या कम आने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर सुधार करने का निर्देश दिया है। साथ ही डीबीटी और आधार सीडिंग के पेंडिंग को भी द्रुत गति से पूरा कराने का आदेश दिया है।
