छठ महापर्व को लेकर जहां एक तरफ सारी तैयारियां लोगों ने अपने घर में करनी शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के तरफ से अभी तक घाटों की समुचित साफ सफाई नहीं किए जाने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर वासियों का कहना है कि सिकंदरपुर में अभी तक घाटों की सफाई समुचित रूप से नहीं है उन्होंने तत्काल सफाई करने की मांग की है।