स्कूल आधारित टीडी, डीपीटी टीकाकरण अभियान दस नवंबर तक चलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों जिनकी आयु 16 वर्ष से अधिक न हो के अभिभावकों से लिखित सहमति लेकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन अभिभावकों द्वारा टीकाकरण के लिये सहमति प्रदान नहीं की जाती हैं उनकों भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए।