बलिया जिले के बांसडीह तहसील क्षेत्र के पिंडहरा गांव में नारी शक्ति वंदन महा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण करने के साथ आजीविका मिशन मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को पत्र प्रदान किया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उसकि दुर्गति तय है। उसको यमराज भी नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के बाद बलिया के इस महा सम्मेलन में आने का सौभाग्य मिला है।
