आंगनबाड़ी केंद्र पर एक बार फिर बच्चों को पौष्टिक व गरमा गरम खाने का स्वाद मिलेगा। लंबे समय से बंद चल रही हार्ड कुक्ड योजना को फिर से नए तरीके के साथ अमली जामा पहना जाने की तैयारी शुरू हो गई है। मध्य नवंबर तक योजना के क्रियान्वयन की तैयारी चल रही है। जिले के 3471 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 45000 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
