उत्तरप्रदेश राज्य के जिला अमेठी से एम.पी मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विवेक सिंह राठौर से हुई। विवेक सिंह राठौर यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर हक़ मिलना चाहिए। उनको जमीनी हक़ नहीं मिलने से उनको कई परेशानियां होती है। पुरुष प्रधान समाज होने से उनको जमीनी हक़ नहीं दिया जाता है। अगर उनको यह जमीनी हक़ मिलता है तो अपन वर्चस्व के लिए खेती , किसानी चीज़ों में वह भागीदारी करती है। पुरुष जमीनी हक़ देने में इसलिए कतराता है क्यूंकि समाज उनको कतराने पर मजबूर कर देता है, क्यूंकि हमारा समाज पुरुष प्रधान है। अगर महिलाओं को जमीनी हक़ मिलता है तो इससे फ़ायदा ही होगा। महिला अपने परिवार को संभालते है तो खेती भी संभाल लेंगी।