बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के दिहरा पंचायत के वार्ड 3 से 60 वर्षीय ऑपरेटर लक्ष्मी सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं कि कई जगह पाइप फट गया है। मेन पाइप जहां से पानी ऊपर चढ़ता है वहां भी पाइप फटा हुआ है। कई जगह पर पाइप लीकेज है। कुछ जगहों पर पाइप को प्लास्टिक से बाँध कर काम चलाया जाता है। जिसके कारण पूरी जनता को पानी नहीं मिलता है। जिसके कारण बहुत परेशानी होता है। हमलोगों को भी समय से वेतन नहीं मिल रहा है। साढ़े तीन साल से काम कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ एक साल का ही वेतन मिला है ,अब तक ढ़ाई साल का वेतन बकाया है। पूराने पाइप की मरम्मती करवानी चाहिए।
