बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शारदा देवी से बातचीत की जिसमें शारदा ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का अच्छे से भरण - पोषण करेंगी। इसके साथ ही पढ़ा लिखा कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।