बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुमित्रा देवी से बातचीत की जिसमें सुमित्रा ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अशिक्षित महिला अपने अधिकार का उपयोग भी नहीं कर सकती है। किसी योजना के बारे में या अधिकार के बारे में वो समझ ही नहीं पायेगी तो उसका लाभ कैसे लेगी। आज शिक्षा के अभाव में ही गरीबी बढ़ रही है। शिक्षित महिला को पता है की परिवार छोटा होता है, तो ही खुशहाल होता है
