बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुनैना कुमारी से बातचीत की जिसमें सुनैना ने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। बेटी को दहेज़ के रूप में जो पैसे सामग्री दी जाती है, वो बेटी को नहीं मिलता है। उसके ससुराल वालों के हाथ में चला जाता है। इसलिए हम अपनी बेटी को दहेज़ ना दे कर जमीन में हिस्सा देंगे