बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सोनी कुमारी से बातचीत की जिसमें सोनी ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र की महिला अशिक्षा के कारण ही अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिला तो इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
