बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सविता देवी से बातचीत की जिसमें सविता ने जानकारी दी कि महिला जब शिक्षित होगी तब ही वो कानून के प्रति भी जागरूक रहेगी। इसके साथ ही वो कानून के हर पहलु को समझ कर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकेगी। लेकिन इसके लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है
