बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारा देश पुरुष प्रधान देश है। यहां पुरुष महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं देना चाहते हैं। लेकिन आज के समय में महिलाएं अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठा रही हैं। और सरकार भी महिलाओं को उनका अधिकार दिलवाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। महिलायें अगर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़े तो बदलाव जरूर दिखेगा