बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले जमीन का मालिकाना हक़ पुरुषों का होता था। मगर अब सर्वे में महिलाओं को भी जमीन का मालिकाना हक़ मिल दिया जा रहा है। इस तरह का बदलाव महिलाओं के हित में है। जमीन मिलने से महिलाएं खेती कर पाएंगी और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। खुद का विकास होगा एवं बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे पाएंगी।