बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को हिंसा और भेदभाव से मुक्त होने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षा के बिना आज के ज़माने में कोई भी काम करना संभव नहीं है।शिक्षित महिलाएं अपना अधिकार लड़ कर ले लेंगी जहां शिक्षित महिलाएं अस्पताल या बैंक में आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर लेती हैं। वहीं अशिक्षित महिलाएं हर जगह शर्मिंदा होती हैं।