बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जीवन में बदलाव लाने के लिए उनको शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अगर महिला शिक्षित होगी, तो वो जीवन में आगे बढ़ पाएगी। ग्रामीण महिलाएं ज्यादातर अशिक्षित हैं। वो सिर्फ धान रोपना और काटना जानती हैं। इसके आलावा वो घरेलू कार्य करती हैं। यदि ग्रामीण महिलाओं को घर के पुरुष आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे तो,वो जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं। महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होने की जरुरत है।