उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिला शिक्षित होगी तो वो अपने अधिकारों के लिए खुद आगे बढ़ सकती है। महिला हर चीज में आगे है। महिला हर काम कर सकती है ,महिलाओं के बिना पुरुष भी अधूरे हैं। सरकार को महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसके साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायेंगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके