बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है। जिससे की वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सके। जब वो पढ़ी - लिखी होगी तो उन्हें कोई गलत बात बता कर गुमराह नहीं कर पायेगा। शिक्षित महिला समझदारी से अपने हक को पा सकती हैं। इसके साथ ही अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सकती है। महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलेगा तो, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।