बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि भारत के अलग - अलग हिस्सों में कई तरह की असमानतायें हैं। ग्रामीण क्षेत्र में महिला और पुरुष एक काम करते हैं। लेकिन दोनों को वेतन अलग मिलता है। महिलाओं को कमजोर समझ कर उन्हें कम वेतन दिया जाता है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी है। शिक्षा हो या सड़कें शहर में सभी चीजों की अच्छी व्यवस्था है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन सभी चीजों का अभाव है