बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि हमारे देश के विभिन क्षेत्रों में कई प्रकार की असमानताएं देखने को मिलती है। महिला और पुरुषों को एक समान नजरिये से नहीं देखा जाता है। कई परिवार में यह देखा जाता है की लड़कों के खान - पान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लड़कों की शिक्षा पर भी ध्यान देतें हैं। लेकिन लड़कियों को पढ़ने नहीं देते। इसके कई कारण हैं, लड़कियों को घर पर गृहस्थी संभालने के लिए रखा जाता है। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। जिसके कारण लड़कियां अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की महिला खुद अशिक्षित होती हैं। वो खुद शिक्षा का महत्व नहीं समझ पाती हैं। इसलिए अपने बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास नहीं करती हैं