बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने पिंकी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। लेकिन महिला और पुरुष को समान अधिकार दिए गए हैं। इसके साथ ही दोनों हर क्षेत्र में एक जैसा काम भी करते हैं। इसके बाद भी महिलाओं को भूमि अधिकार मुश्किल से ही प्राप्त होता है। इसलिए सरकार को इस मामले में और सख्त कानून बनाने की जरूरत है। महिलायें कई बार अपने हक के लिए लड़ती है,लेकिन उन्हें अपना अधिकार नहीं मिल पाता है।