बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार पाने के लिए बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। सभी महिलाओं के लिए जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं होगा, तो वे इसे प्राप्त नहीं कर पायेगी। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।