बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार तक पहुँचने में बहुत बाधा का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तो सरकार को पहले नियम लागु करना चाहिए ताकि हर नागरिक स्वाभाविक रूप से नियम का पालन करे। महिलाओं को पूरी तरह से जमीन में अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि महिला हर वो सारे काम कर रही है जो एक पुरुष करता है। सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए ताकि महिला आत्मनिर्भर बन कर देश के प्रगति में योगदान दे सके।