बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं की पकड़ अपने जमीन पर नहीं है बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के बारे में भी पता नहीं होता है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी जरुरी है। इसके साथ ही अपने हक की लड़ाई जरुरी नहीं है की अपने परिवार से लड़ कर और दुर्व्यवहार कर के ही लड़ी जाए। बल्कि हम प्यार और समझौते के साथ भी अपना हक ले सकते हैं