बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलायें खेती का मुख्य हिस्सा है। लेकिन फिर भी उन्हें भूमि पर कोई अधिकार नहीं मिलता है। महिलाओं को किसान कहा जाता है। लेकिन उनके नाम पर जमीन नहीं होती है। महिला खेत में काम कर बस साग-सब्जी घर पर ला कर खाती हैं, इतना ही लाभ उन्हें मिलता है। लेकिन महिलाओं को एक होना होगा। महिलाओं को जागरूक करना होगा की कोई भी महिला अपना अधिकार ना छोड़ें