बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अपने बेहतर जीवन के लिए पैसों की जरूरत है। लेकिन आज लोग पैसे कमाने की होड़ में अपनी खुशियों को नजरंदाज करते जा रहे हैं। अधिकांश महिलाएँ अपनी ताकत बर्बाद कर रही हैं, अपनी ताकत को समझ नहीं पा रही हैं, महिलाओं में कितनी ताकत है। सबसे पहले महिलाओं को खुद को शिक्षित करने की आवश्यकता है। इससे उन्हें ज्यादा अच्छा काम मिलेगा और पैसे भी अच्छे मिल पायेंगे। महिला को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बस अपनी ताकत को पहचानना चाहिए। सिंगल महिला होने का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि उसे अपने साथ अकेले समय बिताने में सहज महसूस करना चाहिए। महिला को अपने बारे में ऐसे गुणों की तलाश करनी चाहिए जो उन्हें पसंद हैं और कुछ ऐसा जिसे वो बदलना चाहती हैं।