बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि जब तक महिला के पति या ससुर जीवित है, तब तक एक महिला का अपने ससुराल वालों की पैतृक संपत्ति पर भी कोई अधिकार नहीं होता है। कुछ लोगों का मानना है की शादी के बाद ससुराल ही महिला का सब कुछ होता है। महिला अपने माता-पिता, भाई, बहन, परिवार को छोड़कर पति के साथ जीवन बिताने आती है। यही कारण है कि सामाजिक और कानूनी रूप से शादी के बाद महिला को कुछ अधिकार दिए जाते हैं। लेकिन महिला को सिर्फ शादी करने से पुरुष की संपत्ति पर समान अधिकार नहीं है। महिला जब अपने पति के साथ रिश्ते निभा पाती है, तब ही उसे संपत्ति पर अधिकार मिलता है
