बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि लड़का हो या लड़की दोनों ही एक बराबर हैं। इसलिए हमें लिंग भेदभाव नहीं करना चाहिए। लेकिन हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लड़कियों को बहुत प्यार और सम्मान तो देते हैं। लेकिन उन्हें घर के कामों में उलझा कर रखा जाता है। लड़कियों को आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलते हैं। वहीं लड़कों पर कोई बंदिश नहीं होती है। लेकिन लड़का-लड़की दोनों को बराबर का हक़ मिलना चाहिए
