बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि शहर की महिला तो आज अपने हिसाब से एक अच्छी जिंदगी जी पा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अब भी स्थिति खराब ही है। क्योंकि गांव के लोगों की मानसिकता महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिला आगे नहीं बढ़ पाती क्योंकि समाज और परिवार उन्हें कई बंधनों में जकड़ कर रखता है। पहले तो महिला को उनके पति के मृत्यु बाद पति की चिता के साथ ही जला दिया जाता था। लेकिन राजा राम मोहन राय ने इस प्रथा पर रोक लगाईं। आज भी अगर हम महिलाओं को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, तो हमें एक साथ प्रयास करने होंगे
