बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से कोमल कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए उन्हें सशक्त बनाने की जरुरत है। महिला वो सभी कार्य कर सकती है जो पुरुष कर सकते हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए ना कि पीछे खींचना चाहिए। महिलाओं को काम करने का अधिकार अभी भी भारत के कई क्षेत्रों में नहीं है। सभी को मिल कर महिलाओं की स्थिति में सुधार करना चाहिए तथा जमीनी अधिकार को दिलवाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
