बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से कोमल कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भूमि में महिलाओं को बराबरी का हक़ होना चाहिए। ऐसा संविधान में भी कहा गया है। परन्तु समाज में महिलाओं को अभी तक इस अधिकार से वंचित रखा गया है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का साहस रखती हैं , लेकिन उन्हें अपना पूरा हक़ नहीं मिलता है।यदि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वो अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।